फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू सीईएस में दाखिले के लिए 31 तक आवेदन का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉम्पिटेंस एन्हांसमेंट स्कीम (सीईएस) में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अपने विभागों (दूसरे और चौथे सेमेस्टर में) तथा कॉलेजों (दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर) में पेश किए जाने वाले पेपर्स के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनईपी 2020 के अनुसार डीयू सीईएस के तहत किसी भी उम्र के शिक्षार्थियों को मौजूदा कोर्सों के नियमित विद्यार्थियों के साथ दाखिला लेकर अध्ययन करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

इस स्कीम के तहत किसी भी आयु के शिक्षार्थियों को डीयू के विभागों और कॉलेजों द्वारा प्रस्तुत मौजूदा पाठ्यक्रमों के नियमित विद्यार्थियों के साथ दाखिला लेकर पढ़ने का अवसर प्रदान किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य उन लोगों के शैक्षिक सपनों को पूरा करना है जिन्हें किसी कारण से यह अवसर पहले नहीं मिल पाया। कोई भी व्यक्ति जो न्यूनतम पात्रता मानदंड और किसी मौजूदा पेपर के लिए तय पूर्व-आवश्यकताओं को पूरा करता है, वह इसके लिए पंजीकरण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी पेपर के लिए दाखिले का चयन संबंधित विभागों और कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। एक कोर्स में सीईएस के तहत सीटों को सुपरन्यूमरेरी माना जाएगा। इच्छुक व्यक्ति विभागों और कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले उपलब्ध पेपर्स की सूची, पात्रता मानदंड, पंजीकरण और शुल्क संरचना के विवरण को विश्वविद्यालय के पोर्टल www.admission.uod.du.ac.in के साथ-साथ विश्वविद्यालय के नोडल समन्वय संस्थान यानी इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग (आईएलएलएल) की वेबसाइट www.illl.du.ac.in पर सीईएस ब्रोशर को देख सकते हैं। या दिल्ली विश्वविद्यालय के किसी विभाग-कॉलेज द्वारा पेश किया गया कोई अन्य कोर्स देखें। सीईएस के तहत यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट और कॉलेजों द्वारा दिए जाने वाले पेपर की पढ़ाई के लिए आवेदन लिंक https://ces.du.ac.in/index.php/site/login के जरिए किया जा सकता है। सीईएस के लिए आवेदन प्रक्रिया को 19 जनवरी को शुरू किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें