फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीईएसयू में बिना जेईई के भी बीटेक में दाखिले का मौका, स्पॉट राउंड रविवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
एआई, डेटा साइंस और रोबोटिक्स समेत छह प्रोग्रामों में भर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

-दाखिले के लिए बारहवीं में पीसीएम में पचास फीसदी अंकों की अनिवार्यता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीईएसयू) ने बिना जेईई मेन स्कोर वाले विद्यार्थियों को भी बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश का अवसर दिया है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रविवार को स्पॉट राउंड आयोजित करेगा, जिसमें छह प्रमुख इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
इन पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, रोबोटिक्स एंड ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और नेटवर्क इंजीनियरिंग एंड सिक्योरिटी शामिल हैं। स्पॉट राउंड में ज्वाइंट एडमिशन कमेटी (जैक) से पंजीकृत, गैर-पंजीकृत और बिना जेईई वाले सभी उम्मीदवार भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) में न्यूनतम 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। जेईई मेन स्कोर केवल वहीं आवश्यक होगा, जहां नियमों के तहत इसकी अनिवार्यता हो।
स्पॉट राउंड में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को रविवार सुबह 9:30 बजे डीईएसयू के द्वारका कैंपस (सेक्टर-9) में रिपोर्ट करना होगा। जिन छात्रों ने पहले पंजीकरण नहीं कराया है, वे मौके पर ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह स्पॉट राउंड डीईएसयू के तीनों कैंपस भाई परमानंद, जीबी पंत ओखला और द्वारका में उपलब्ध सीटों के लिए आयोजित किया जा रहा है। छात्रों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी का एक पूरा सेट लाना अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजीकरण शुल्क और दाखिला फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें