फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेले में नागरिकता कानून के विरोधी और समर्थक आमने-सामने

Mon, 13 Jan 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
समर्थन और विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले के आखिरी दिन नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोधी और समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों ने अपना-अपना पक्ष लेकर जमकर नारेबाजी की। सीएए के विरोधियों के साथ तिमारपुर क्षेत्र से आप विधायक पंकज पुष्कर भी थे।

विज्ञापन


शाम करीब 4 बजे हिंदी पुस्तकों के हॉल संख्या 12 के ठीक सामने अस्मिता थियेटर ग्रुप से जुड़े लोग हाथों में सीएए और एनआरसी के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे। 

आधा घंटे तो यह सब चलता रहा, लेकिन फिर पुस्तक मेले में आए कुछ नौजवानों ने इस प्रदर्शन का विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीएए के खिलाफ और समर्थन में दोनों पक्षों का नाटकीय अंदाज में प्रदर्शन शुरू हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान, सीएएए का विरोध कर रहे लोगों ने ‘वंदेमातरम’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए और राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ गाने लगे। उधर, सीएए के समर्थन में जुटे नौजवानों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने ‘कश्मीर को आजाद किया अब जेएनयू की बारी है’ के नारे भी लगाए। 

यह सब आधा घंटे तक चलता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे लोगों को यहां से हटाया। इसके बाद मेला फिर से सामान्य चलने लगा।

थिएटर ग्रुप से जुड़े 5 लोग हिरासत में
इस संबंध में नई दिल्ली जिला पुलिस का कहना है कि बिना इजाजत प्रदर्शन करने के आरोप में थिएटर ग्रुप से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने ले जाया गया था। देर शाम 6:20 बजे इन्हें वहीं से छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें