फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा हिरासत में लिए

Sun, 07 Jul 2019 01:09 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा के सड़क पर शराब पीकर हंगामा मचाने वाले नशेड़ियों के खिलाफ शनिवार देर रात ऑपरेशन-6 अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नोएडा में कई स्थानों पर लोग सड़क पर शराब पीते हैं और नशा होने के बाद राहगीरों के साथ बदसलूकी करते हैं। यहां तक कि विरोध करने पर मारपीट करते हैं। 

वहीं, पुलिस को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की भी शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी वैभव कृष्ण ने शराबियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑपरेशन-6 के तहत सभी थानों की पुलिस को सड़कों पर रात 8 बजे से गश्त शुरू कर देर रात तक अभियान चलाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई रेहड़ी वाले भी धरे गए, जो जूस और खाने के नाम पर लोगों को शराब परोस रहे थे। जांच कराने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें