फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अल्पमत सरकार बना सकती है BJP

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अभी भी दिल्ली में सरकार बनाने की संभावना तलाश रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सरकार बनाने को लेकर इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन


दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा के भीतर अभी भी मंथन चल रहा है। पार्टी अब यह भी विचार करने लगी है कि अगर दिल्ली के उपराज्यपाल उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं तो वह सरकार बनाने से पीछे नहीं हटेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कुछ भी संभव है। अगर जरूरत पड़ी तो अल्पमत सरकार बनाई जा सकती है। इसमें कोई बुराई नहीं है। जब भी जनता स्पष्ट बहुमत नहीं देती है तो दो राजनीतिक पार्टियां मिलकर सरकार बनाती है। दिल्ली में पिछली सरकार भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से मिलकर ही बनी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जल्द चुना जाएगा विधायक दल का नेता

बता दें कि भाजपा के कुछ विधायकों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने सरकार बनाने को लेकर जो फॉर्मूला पेश किया है उसमें अल्पमत की सरकार बनाने का फॉर्मूला भी शामिल है।

इसके तहत भाजपा किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन लिए बगैर सरकार बना सकती है और फ्लोर टेस्ट के वक्त कुछ विधायकों को अनुपस्थित कराकर छह महीने तक सरकार चला सकती है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के विधायक लगातार सरकार बनाने का दबाव आलाकमान पर बना रहे हैं। ज्यादातर विधायक राष्ट्रीय भाजपा नेतृत्व को साफ तौर पर कह चुके हैं कि वे दोबारा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं।

यह भी मांग तेज हो गई है कि जल्द से जल्द विधायक दल का नेता चुना जाए। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा है कि जल्द ही विधायक दल के नेता ऐलान भाजपा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें