ग्राम पंचायत सिलखो में शुक्रवार को खुले में शौच मुक्त मिशन के तहत स्कूली छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। सरपंच ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया।
रैली के माध्यम से गांव को खुले में शौच मुक्त बनाना व पर्यावरण को स्वच्छ रखने का आवाहन किया गया है। ओडीएफ के ब्लाक कोर्डिनेटर आरिफ खांन ने कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छ रहना अति आवश्यक है।
इससे हम अनेक बीमारियों से बच सकते है। खाना खाने से पहले हाथ धोने चाहिए। खुले में शौच नहीं जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से हर घर में शौचालय बनाने की अपील की।
गांव के सरपंच हासम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शौच मुक्त मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ग्रामीणो को जागरूक करने के लिए गांव में शुक्रवार को स्कूली छात्रों की प्रभात फेरी निकाली गई।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत व राजकीय माध्यमिक विद्यालय व गांव नूरपुर के निजि हाई स्कूल तब्बसुम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। बता दे की रैली में स्कूल के बच्चे पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे।
बच्चे पूरे गांव की प्रत्येक गली में से निकले। इसके पहले सभी बच्चे सरकारी स्कूल में इकट्ठे हुए और हाथों में नारे लिखी तख्तियों के साथ स्वच्छ भारत अभियान के नारे लगाते हुए निकले। इस मौके पर मुख्याध्यापक सूबेसिंह , जान मोहम्मद, जाकिर आदि मौजूद थे।