फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सफदरजंग अस्पताल में आज से शाम तक चलेगी ओपीडी, साढ़े पांच बजे तक बनवा सकेंगे पर्ची

Tue, 03 Oct 2023 04:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को मंगलवार से देर शाम तक ओपीडी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में पहले सुबह 11:30 बजे तक ओपीडी की पर्ची बनती थी। जिसे बढ़ाकर शाम साढ़े पांच कर दिया गया है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को मंगलवार से देर शाम तक ओपीडी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में पहले सुबह 11:30 बजे तक ओपीडी की पर्ची बनती थी। जिसे बढ़ाकर शाम साढ़े पांच कर दिया गया है। शुरुआत में सर्जरी, बाल रोग और मेडिसिन विभाग के मरीजों को यह सुविधा मिलेगी। अलग-अलग चरणों इसमें अन्य विभागों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


अहम है कि अस्पताल में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से रोजाना 9 से 10 हजार मरीज उपचार के लिए आते हैं। उसी दिन उपचार नहीं मिलने पर उन्हें रातभर अस्पताल परिसर में ही रहना पड़ता है। ऐसे मरीजों के लिए पुराने कोविड सेंटर में सुविधा शुरू की गई है। इस केंद्र पर दोपहर बाद से पर्ची बनने लगेगी। अधिकारियों ने बताया कि पहले सुबह 11:30 बजे के बाद आने वाले मरीजों को उपचार के लिए आपातकालीन सेवाओं में जाना पड़ता था। जिससे इमरजेंसी के मरीजों को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए देर शाम तक ओपीडी चलाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें