फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूराव अस्पताल में अगले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं ओपीडी सेवाएं

Tue, 11 Aug 2020 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राजधानी में संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या कम हो रही है। इसको देखते हुए हिंदूराव अस्पताल में  फिर से ओपीडी सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए विशेष समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इसमें ओपीडी सेवाएं शुरू करने को लेकर चर्चा होगी। अगर अधिकारियों में  सहमति बनी दी तो इसमें ओपीडी सेवाएं बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन

 
हिंदूराव अस्पताल में 943 बेड हैं। कोरोना के इलाज के लिए  300 बेड मौजूद हैं और संक्रमण के महज 14 मरीज ही भर्ती हैं। इसको देखते हुए निगम ओपीडी खोलने पर विचार कर रहा है। अस्पताल के एक अधिकारी  ने बताया कि जब अस्पताल में 943 बिस्तर हैं तो इसका उपयोग भी होना चाहिए। 

जब मामले बढ़ रहे थे तो सभी की चिंता थी कि कम से कम इलाज के लिए अस्पताल में बेड तो मिल जाएं। इसके तहत ही निगम ने अपने हिंदूराव अस्पताल से लेकर बालकराम अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया था। 
विज्ञापन


मरीज कम होने की वजह से अब जो बेड हैं वह भी पूरी तरह से उपयोग नहीं हो पा रहे हैं इसलिए डॉक्टर चाहते हैं कि इस अस्पताल में ओपीडी सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया जाए। राजधानी के कई बड़े अस्पतालों में अभी भी ओपीडी सेवाएं बंद हैं। इसमें एलएनजेपी,हिंदुराव जैस अस्पताल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें