फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह चिढ़ाने पर दूसरी कक्षा की छात्रा से रेप, शोर मचाया तो दबाया बेल्ट से गला

Sun, 05 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंह चिढ़ाने पर एक युवक ने बृहस्पतिवार रात पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय छात्रा का रेप कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची को बेल्ट से गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। मकान मालिक युवक के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मसूरी कस्बे का है।
विज्ञापन


दूसरी कक्षा की छात्रा के पिता किसान हैं। बृहस्पतिवार रात बच्ची पड़ोस के एक युवक के घर में दो अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला मोइन वहां पहुंचा और मकान में रहने वाले युवक के बारे में पूछा। इस पर पीड़िता ने उसे मुंह चिढ़ा दिया। आरोप है कि मोइन बच्ची को पकड़कर उसी मकान में ले आया और उसके साथ रेप किया।

बच्ची के शोर मचाने पर बेल्ट से छात्रा का गला घोंटने की कोशिश की। मकान मालिक  युवक के पहुंचने पर मोइन भाग गया। युवक ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी और तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर इलाज के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई। एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश ने बताया कि मोइन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें