इसके कुछ देर बाद सिद्धार्थ के फोन में मेसेज आया कि ट्रांजैक्शन के जरिए उसके बैंक अकाउंट से 91 हजार 196 रुपए निकाल लिए गए हैं। इस रकम को निकालने के लिए कुल सात बार ट्रांजेक्शन किए गए। जब तक उसने फोन पर आए मेसेज को देखा, तबतक बहुत देर हो चुकी थी।
सिद्धार्थ की मां डॉ. रूबी बंसल ने कहा कि सिद्धार्थ यह सब देख हैरान रह गया और उसने तुरंत अपने बैंक में फोन मिलाया, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। मामले की पुलिस रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं गाजियाबाद डीएसपी राकेश मिश्रा ने कहा कि काठी रोल और एक रुमाली रोटी आज तक किसी को इतनी महंगी नहीं पड़ी होगी। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं और कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं हो पा रहा है।