बुराड़ी स्पा सेंटर पर छापे के दौरान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से बुराड़ी इलाके में स्पा सेंटर 18 प्लस ब्यूटी टेंपल में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सेंटर में डीसीडब्ल्यू की टीम को बाउंसर और तहखाने जैसे छोटे-छोटे कमरे भी मिले। शिकायत के आधार पर यह छापेमारी की गई। यहां से चार लड़कियों को बचाया गया।
डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, दिल्ली पुलिस से बात कर उनकी टीम के साथ सदस्य बुराड़ी में 18 प्लस ब्यूटी टेंपल स्पा पहुंचे। पुलिस के अधिकारी के साथ आयोग के एक सदस्य ने वहां ग्राहक बनकर एंट्री की। उनको वहां लड़कियों के फोटो और रेट स्क्रीन पर दिखाए गए। इसके बाद टीम ने कमरों का निरीक्षण किया। वहां छोटे-छोटे तहख़ाने जैसे कमरे थे। वहां से आपत्तिजनक वस्तुएं और अश्लील मेनू कार्ड मिले। 3 लड़कों ने बताया कि वे ग्राहक हैं और वहां सेक्स रैकट चल रहा है।
सेंटर में बड़े लोहे के गेट मिले। जीना एक बटन से बंद और खोला जाता। आयोग के अनुसार, स्थानीय पुलिस 4 लड़कियों, 3 ग्राहकों और रैकेट चलाने वाले तीन लोगों को साथ ले गई। पुलिस ने सीसीटीवी के साथ कुछ सामान भी जब्त किया। डीसीडब्ल्यू के मुताबिक, स्थानीय पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर रही है।