फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 60 लाख की लूट

Thu, 12 Sep 2019 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
इसी मकान में बनाया था बंधक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुखर्जी नगर की परमानंद कालोनी में बुधवार सुबह बदमाशों ने कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने पूरे परिवार के हाथ-पैर बांध दिए और 20 लाख रुपये कैश समेत करीब 40 लाख रुपये कीमत के जेवरात लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


वारदात के बाद परिवार का नौकर घर पहुंचा तो उसने सभी को मुक्त किया। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच की। पीड़ित परिवार का कहना है कि वारदात को पांच से छह बदमाशों ने अंजाम दिया। वहीं, पुलिस तीन-चार बदमाशों के शामिल होने की बात कर रही है। मामला दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी राकेश मित्तल परिवार के साथ मकान नंबर-1, परमानंद कालोनी में रहते हैं। इनका तीन मंजिल का मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें बनी हुई हैं। पहली मंजिल पर राकेश अपनी पत्नी राजरानी, 22 साल के बेटे व अन्य लोगों के साथ रहते हैं। राकेश की प्लास्टिक शीट बनाने की फैक्टरी है। 
विज्ञापन


ऊपर की मंजिलों को राकेश ने किराए पर दिया हुआ है। बुधवार सुबह राकेश सीसी कालोनी स्थित अपने दूसरे घर किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान पांच-छह युवक छात्र बनकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने घर किराए पर लेने की बात की। बातचीत के दौरान आरोपी हथियार दिखाकर घर में दाखिल हो गए और राकेश की पत्नी व बेटे को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे कैश और जेवरात लूट लिए।

वारदात के बाद आरोपी पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 9.00 बजे राकेश का एक नौकर घर पहुंचा तो उसने परिवार को बंधक बनाकर देखकर राकेश को सूचना दी। बाद में सभी को मुक्त कराने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

राकेश के घर में चार से पांच नौकर काम करते हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले को डकैती का न बताकर लूट का बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें