फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लांच होंगी प्राधिकरण के तीन विभागों की ऑनलाइन सेवाएं

Mon, 26 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के तीन विभागों से जुड़ी प्रॉपर्टी सेवाएं लोगों को ऑनलाइन मिलेंगी। इनमें संस्थागत, कमर्शियल और औद्योगिक विभाग शामिल हैं। सेवाओं के ऑनलाइन होने पर लोगों को प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सिटीजन चार्टर में दर्ज तमाम सेवाओं के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और उसका ऑउटपुट भी उन्हें ऑनलाइन मिल सकेगा। प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल आज ऑनलाइन सेवा को लांच करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम चार बजे सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में नोएडा ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन होगा। एक जनवरी से लोग ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा सकेंगे। हाल की औद्योगिक स्कीम के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद हाउसिंग, ग्रुप हाउसिंग और रेजीडेंशियल प्रॉपर्टी सेवा को ऑनलाइन करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें