फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के दीयों के लिए करें ऑनलाइन ऑर्डर

Sat, 07 Nov 2015 01:49 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दिवाली अक्षम और बेसहारा बच्चों के दीयों से अपना घर रोशन कर उनके भी जीवन में प्रकाश लाने को सोशल साइट्स पर अपील की जा रही है।
विज्ञापन


इसमें अलग-अलग संस्थाएं शामिल हैं, जिनके द्वारा दीये डिजाइन कराए जा रहे हैं। फेसबुक और व्हाट्स एप पर दीयों की बुकिंग की जा रही है।

शहर में कई संस्थाएं ऐसी हैं, जो बच्चों द्वारा दीये डेकोरेट करवाती हैं। इसके  बाद इन दीयों को बेचकर उनके हित में खर्च करती हैं। संस्थाओं के साथ ही कई व्यक्तिगत लोग भी हैं जो यह काम कर रहे हैं।

इस बार इन संस्थाओं द्वारा बच्चों द्वारा तैयार किए गए रंग-बिरंगे दीयों की मार्केटिंग सोशल साइट पर की जा रही है। सोशल साइट पर संस्था का नाम और नंबर दिया जा रहा है, जिस पर लोग कॉल कर दीया बुक कर सकें।
विज्ञापन


भागीरथ सेवा संस्थान के स्पेशल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा लंबे समय से दीया डिजाइन किया जा रहा है। संचालक अमिताभ शुक्ल ने बताया कि ग्राहक फिक्स हैं, लेकिन इस बार फेसबुक और वाट्सएप पर भी बच्चों के डिजाइन किए गए दीयों की बुकिंग की जा रही है।

प्रेरणा परिवार बाल आश्रम में रह रहे बच्चों द्वारा पहली बार दीया डिजाइन किया जा रहा है। आचार्य तरुण मानव ने बताया कि उनके आश्रम में यह प्रयास पहली बार किया गया है।
विज्ञापन


दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भी बच्चों के तैयार किए गए दीयों को ग्रुप में व्हाट्स एप कर बुकिंग ली जा रही है। मॉडल टाउन में सीनियर सिटीजन स्वदेश चड्ढा भी बच्चों को दीया डिजाइन कराना सिखा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें