फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में डेबिट कार्ड, न्यूयॉर्क में खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में मौजूद डेबिट कार्ड से न्यूयार्क के एक रिटेल स्टोर से 25 हजार रुपये खरीदारी कर ली गई। शनिवार सुबह चार बजे खरीदारी के चार ट्रांजेक्शन देख युवती हैरान रह गई। पीड़िता ने सेक्टर-14ए स्थित एसएसपी कार्यालय और सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी इरा शुक्ला नोएडा के सेक्टर-21 जलवायु विहार में रहती हैं। वह ओरेकल कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर के पद पर कार्यरत हैं। उसका लखनऊ के ठाकुरगंज के पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। करीब तीन सप्ताह पहले खाते का पासवर्ड बदलने के लिए उसने बैंक में आवेदन किया था जो अभी तक नहीं पहुंचा।

शनिवार सुबह करीब चार बजे उसके मोबाइल पर चार मेसेज आए। पहला मेसेज करीब ढाई हजार रुपये, दूसरा सत्रह सौ, तीसरा साढ़े तेरह हजार और चौथा साढ़े छह हजार रुपये का न्यूयार्क में किंग कुलेन रिटेल स्टोर में खरीदारी का आया। उन्होंने तुरंत बैंक में फोन कर कार्ड ब्लॉक कराया।
विज्ञापन


इसके बाद उनके पिता डीडी शुक्ला ने सुबह बैंक में जाकर पता किया तो ट्रांजेक्शन का पता चला। इधर, उन्होंने किंग कुलेन रिटेल स्टोर सामान की डिलीवरी पर रोक लगाने के लिए मेल किया है। मामले में किंग कुलेन की ओर से जांच करने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर एटीएम से उड़ाए 1.45 लाख

एटीएम मशीन से धोखाधड़ी कर लोगों को चपत लगाने की वारदातें थमती नजर नहीं आ रही हैं। अलग अलग एटीएम मशीनों से 1.45 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। चार मामले थाना सेक्टर -24 क्षेत्र और एक मामला सेक्टर 20 थाना क्षेत्र का है। पीड़ितों ने संबंधित थानों में मामले की शिकायत दी है।

पहला मामला: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-30 निवासी विक्रम की पत्नी प्रभा सेक्टर-34 के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम गई थी। मशीन में कार्ड डाला तो पता लगा कि एटीएम हैंग है। फिर उन्होंने वहीं समीप स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम से चार हजार रुपये निकाले। थोड़ी ही देर में उन्हें मोबाइल पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला। मामला थाना सेक्टर-24 का है।

दूसरा मामला: चौड़ा निवासी अभिषेक सेक्टर-63 स्थित कंपनी में काम करते हैं। चार सितंबर को उन्होंने सेक्टर-12 के आईसीआईसीआई बैंक से 500 रुपये निकाले। थोड़ी देर बाद उन्हें एटीएम से दस हजार रुपये निकलने का मोबाइल पर मैसेज मिला। मामला थाना सेक्टर-24 का है।

तीसरा मामला: सेक्टर-52 के बी ब्लॉक निवासी रोहित रहते हैं। उन्होंने सेक्टर के ही एक एटीएम में कार्ड स्वैप किया लेकिन रुपये नहीं निकले। लेकिन उनके मोबाइल पर थोड़ी देर में 15 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज मिला। मामला थाना सेक्टर-24 का है।

चौथा मामला: दिल्ली के विनोद नगर निवासी प्रवीण को 20 अगस्त को सेक्टर-1 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से 80 हजार रुपये निकल जाने का मोबाइल पर मैसेज मिला। मामला थाना सेक्टर-20 का है।

पांचवां मामला: सेक्टर -46 निवासी सौरभ के सेक्टर-12 स्थित एटीएम से 20 हजार रुपये निकल गए। उनका कहना है कि उन्होंने यह राशि निकाली ही नहीं। मामला थाना सेक्टर-24 का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें