फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ऑनलाइन थाली बुक कर युवक ने की 10 रुपये की पेमेंट, खाते से उड़ गए 70 हजार

Thu, 16 Jul 2020 08:48 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

साइबर ठगों ने गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से सात बार में 70 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने पीड़ित को एक के साथ एक नि:शुल्क थाली देने का लालच देकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-4 ए में रहने वाले कौशल किशोर नोएडा स्थित एक कंपनी में उप प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार दिन पहले उनके फोन पर किसी व्यक्ति ने कॉल की और ऑनलाइन थाली मंगाने पर एक के साथ एक थाली मुफ्त में देने का ऑफर दिया। 

कॉल करने वाले ने थाली की 200 रुपये कीमत बताई थी। उन्होंने थाली बुक की। कॉल करने वाले ने पहले 10 रुपये भुगतान करने का झांसा देकर बाकी रुपये डिलीवरी के समय देने की बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने क्रेडिट कार्ड से 10 रुपये का भुगतान कर दिया। कुछ समय बाद उनके फोन पर एक के बाद एक सात मैसेज आए। मैसेज में 70 हजार रुपये कटने की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया। थाना एसएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें