फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं में ही करियर की राह होगी आसान: जामिया के छात्रों को आईआईटी मद्रास के ऑनलाइन कोर्स का मौका, ऐसे मिलेगा लाभ

Tue, 06 Oct 2026 05:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आईआईटी मद्रास के स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम से साझेदारी की है। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों को विभिन्न विषयों में आठ सप्ताह के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स का मौका मिलेगा। पाठ्यक्रम पूरा करने पर आईआईटी मद्रास सीओडीई ई-सर्टिफिकेट देगा।
विज्ञापन
जामिया के छात्रों को आईआईटी मद्रास से बड़ा मौका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर के विभिन्न क्षेत्रों से रूबरू कराने के लिए आईआईटी मद्रास के स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम से साझेदारी की है। इसके तहत कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों को विभिन्न विषयों में ऑनलाइन लर्निंग का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम के तहत गणित-विज्ञान, इंजीनियरिंग, कंप्यूटिंग, मानविकी और प्रबंधन समेत कई क्षेत्रों में आठ सप्ताह के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों को डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस, लॉ, डिजिटल ह्यूमैनिटीज, इकोलॉजी और फोरेंसिक साइंस जैसे विषयों को समझने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, आर्किटेक्चर एंड डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन, बायोलॉजिकल सिस्टम, केमिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस और गेम टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों के लिए यह पहल 11वीं में विषय चुनने से पहले अपनी रुचि और क्षमता पहचानने में मदद करेगी।
विज्ञापन

वहीं कक्षा 11 वीं और 12 वीं के छात्र स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम और भविष्य के करियर विकल्पों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। असाइनमेंट और परीक्षा समेत निर्धारित आवश्यकताएं पूरी करने वाले छात्रों को आईआईटी मद्रास सीओडीई की ओर से ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें