फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू में ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 24 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीए, एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिले के लिए होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एमबीए, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी व एलएलएम में दाखिले के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 24 अप्रैल से होगी। एमबीए में कैट स्कोर के आधार पर, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी में क्लैट यूजी की मेरिट और एलएलएम में क्लैट पीजी की मेरिट के आधार पर दाखिला होगा। काउंसलिंग को लेकर विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर जल्द अपलोड की जाएगी। ऐसे में आईपीयू ने छात्रों को लगातार वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


काउंसलिंग शुल्क के रूप में छात्रों को एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा। आईपीयू के अनुसार ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने पंजीकरण कराया है और जो शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे नियमित अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in के साथ-साथ ऑनलाइन प्रवेश वेबसाइट https://ipu.admission.nic.in को देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें