फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नया वादा, जल्द मिलने लगेगा ऑनलाइन टिकट

Mon, 10 Feb 2014 09:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीधी बस सेवा ने नोएडा-लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को खासी राहत दी है, लेकिन इस बस सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट का सिस्टम अभी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


बस सेवा के प्रति बढ़ रहे रुझान को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने ऑनलाइन टिकट के लिए माथापच्ची तेज कर दी है।

साल की शुरुआत में नोएडा से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। नोएडा डिपो से रात आठ बजे लखनऊ के लिए बस रोजाना रवाना हो रही है और लखनऊ से चलने का समय भी यही है। इस बस सेवा को बुलंदशहर डिपो ने शुरू किया था।

हालांकि पहले यात्रियों का ज्यादा रुझान नहीं दिख रहा था लेकिन अब 55 सीटर की बस दोनों तरफ से फुल होकर चलने लगी है। ऐसे में टिकट को लेकर मारामारी भी बढ़ने लगी है। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से पिछले महीने ऑनलाइन टिकट सिस्टम शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन जिस कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसने आज तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर तैयार न होने के कारण इस सुविधा से यात्री अब तक वंचित हैं। रोडवेज प्रबंधन ने जल्द से जल्द यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कंपनी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नहीं मिलीं अतिरिक्त बसें
नोएडा-लखनऊ रूट पर यात्रियों के रुझान को ध्यान में रख दो अतिरिक्त बसों का संचालन करने का दावा किया गया था, लेकिन गाड़ी के अभाव में ऐसा नहीं हो पाया है। नई बसें मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें