फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो गुटों के बीच चाकूबाजी में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बवाना जेजे काॅलोनी की घटना, नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना जेजे काॅलोनी में शनिवार रात को दो गुटों में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद राजा उर्फ बादशाह के रूप में हुई है, जबकि मोहम्मद अकबर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के बयान के आधार पर नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया है, जबकि भागे हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे दो गुटों के बीच चाकूबाजी होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल मोहम्मद राजा और मोहम्मद अकबर को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया है। वहां पता चला कि मोहम्मद राजा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उसके सिर और कमर पर चाकू के कई वार किए गए थे। घटनास्थल पर क्राइम व फोरेंसिक टीम को बुलाकर पुलिस ने वहां से कई साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों गुटों के बीच काफी अरसे से विवाद चल रहा था। शनिवार रात बात इतनी बढ़ गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि हमला मनीष गैंग के बदमाशों ने की है। मनीष इलाके में अपना गिरोह चलाता है। मनीष ने अपने तीन से चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित कर दी गई है।

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

वारदात के खिलाफ भारी संख्या में लोग शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बवाना मुख्य सड़क पर पहुंच गए। वहां मृतक का शव रखकर लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस दौरान आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


मृतक का पिता जेल में है बंद

मृतक राजा पत्नी और तीन बेटों के साथ बवाना में रहता था। वह मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजा के पिता अभी जेल में बंद हैं। पुलिस मृतक के आपराधिक रिकार्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें