फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोल बाग में शुरू होगा वन-वे ट्रैफिक सर्कुलेशन, यातायात व्यवस्था सुचारू चलाने की कवायद

Sun, 19 May 2019 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने और ट्रैफिक जाम को कम करने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली यातायात पुलिस सोमवार को करोल बाग के पदम सिंह और टैंक रोड पर वन-वे ट्रैफिक सर्कुलेशन योजना का ट्रायल शुरू करेगी। व्यावसायिक केंद्र होने के कारण करोल बाग में सभी मुख्य सड़कों पर वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ यातायात अधिकारी ने बताया कि वन-वे ट्रैफिक सर्कुलेशन योजना से यातायात का संचालन बेहतर हो पाएगा। इस योजना को प्यारे लाल रोड, हरध्यान रोड, गुरुद्वारा रोड और सरस्वती रोड पर भी लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस ने बताया कि करोल बाग की इस वन-वे सर्कुलेशन योजना को साल 2010 में यूनिफाइड ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद इन मार्गों पर ट्रायल भी किया गया था। कुछ कारणों की वजह से योजना को बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

योजना को सफल बनाने के नजरिये से सोमवार को ट्रायल से पहले इलाके के आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए से बातचीत भी की गई थी। ट्रायल के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के 50 अधिकारी और एमसीडी के मार्शल टैंक रोड और पदम सिंह रोड पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें