फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में रेलवे ब्लॉक से एक ट्रेन रद्द, तीन ट्रेनों का बदला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में दिल्ली कैंट-पटेलनगर रेलखंड पर पुल के स्टील गर्डर बदलने के लिए 15 अक्तूबर को 18 घंटे का ब्लॉक लेने की घोषणा की है। यह ब्लॉक बराड़ स्क्वायर और पटेलनगर के बीच लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके कारण ट्रेन संख्या 64095 नई दिल्ली-शकूरबस्ती 15 अक्तूबर को रद्द रहेगी। वहीं, तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है इसमें ट्रेन 20424 (फिरोजपुर कैंट-सिवनी), 20958 (हिसार-इंदौर) और 14621 (नांदेड़-फिरोजपुर कैंट) को शकूरबस्ती-दिल्ली किशनगंज-नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन-ओखला मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें से पहली दो ट्रेनों का दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें