फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों से अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली साप्ताहिक कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर बदलने का फैसला किया है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12408 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नया नंबर 12508 होगा। यह बदलाव 14 अगस्त से अमृतसर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन पर लागू होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर (साप्ताहिक) कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नया नंबर 12507 कर दिया गया है। यह परिवर्तन 12 अगस्त से न्यू जलपाईगुड़ी से चलने वाली ट्रेन पर प्रभावी होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल ट्रेन नंबर में बदलाव किया गया है। ट्रेन के मार्ग, समय और अन्य परिचालन व्यवस्थाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें