फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में लगा रहा था क्लोन स्किमिंग डिवाइस, गिरफ्तार 

Fri, 29 Mar 2019 10:20 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण जिले की साइबर सेल ने एटीएम में स्किमिंग डिवाइस लगाते हुए एक रोमानिया के एक नागरिक को गिरफ्तार कर सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई को बचा लिया। दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार एटीएम कार्ड क्लोन की घटनाओं को देखते हुए साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत कुमार की देखरेख में एसआई अभिषेक कुमार और एएसआई रूपेश की विशेष टीम बनाई गई।

विज्ञापन


इस पुलिस टीम ने कई एटीएम बूथ की कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इस टीम ने सैदुलाजॉब में स्थित यश बैंक के एटीएम बूथ से एक रोमानिया के नागरिक लूपोई इमिल(40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एटीएम के बटनों पर डाटा कॉपी करने के लिए लगा रहा था।

आरोपी के कब्जे से एक एटीएम कार्ड, क्लोनिंग स्किमिंग डिवाइस, दो एटीएम जटिल की पैड (डाटा कॉपी करने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला पैड), कैमरा कैप, पांच अनधिकृत एटीएम कार्ड और दो क्लोन प्लास्टिक कार्ड बरामद किए गए।  
विज्ञापन


लुपोई के पास रोमानिया का पासपोर्ट है और वह पेशे से मैकेनिक और ड्राइवर है। आरोपी एटीएम के जरिए ठगी करने के लिए भारत आया था। वह पहले भी दो बार भारत आ चुका है। इस पर वह भारत मल्टीप्ले विजिटर वीजा पर मार्च के दूसरे सप्ताह में अपने साथियों के साथ भारत आया था। 

विज्ञापन

रोमानिया के नागरिक ऐसे करते हैं वारदात  

ये एटीएम के की-पैड पर एक क्लोनिंग स्किमिंग डिवाइस लगा देते हैं। की-पैड पर ये स्किमिंग डिवाइस आसानी से नहीं दिखाई देती, जब तक उसे उसे खुरचा न जाए। इसके अलावा ये एटीएम बूथ के ऊपर छिपाकर कैमरा लगा देेते हैं, जब कोई कार्ड धारक एटीएम बूथ में जाता है और जैसे ही वह अपने कार्ड को स्वैप करता है तो उसके कार्ड का डाटा स्किमिंग डिवाइस में कॉपी हो जाता है।

ऊपर लगे कैमरे में पीड़ित का पिन कोर्ड रिकॉर्ड हो जाता है। आरोपी कैमरे को सुबह लगाते हैं और शाम को निकालकर ले जाते हैं। इसके बाद ये प्लेन कार्ड में पीड़ित के एटीएम के डाटा को स्किमिंग डिवाइस से कॉपी कर लेेते हैं। एटीएम का पीन कोड इनके पास होता है। ऐसे में ये क्लोन कार्ड से पीड़ित के खाते से आसानी से पैसे निकाल लेते थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें