फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से मुठभेड़ में गाजियाबाद का एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

फेज-3 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश के पैर में गौली लगी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


एसीपी सेंट्रल जोन अंकुमर अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली फेज-3 पुलिस शुक्रवार की देर शाम को सेक्टर 119 स्थित सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो वे सर्विस लेन से उलटा बाइक लेकर भागने लगे। 

पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा किया। इस पर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोलाी लगी। उसका साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान विजयनगर, गाजियाबाद के सादिक के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


उसका साथी सुरजीत फरार है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली और नोएडा में लूटपाट करता रहा है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्द हैं। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें