फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: रणहौला इलाके में स्कूल के कमरे में लगी भीषण आग, एक शख्स की झुलसकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Feb 2026 11:09 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रणहौला इलाके में मंगलवार सुबह एक स्कूल के एक कमरे में आग लगने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। कमरे में चौकीदार रहता था। जला हुआ शव मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 8.25 में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले आग बुझ गई थी। तलाशी के दौरान वहां से एक शव मिला। दमकल अधिकारी का कहना है कि कमरे में देर रात आग लगी होगी।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव चौकीदार का है या किसी अन्य व्यक्ति का इसके लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें