फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, एक की मौत, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी-उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी इलाके में रोहिणी सेक्टर-28, केवीएस स्कूल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

नशे में धुत होकर आरोपी चला रहा था ट्रक, घायलों को आंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में शुक्रवार शाम मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में युवक अनमोल की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला।
घायलों में कई की हालत नाजुक है। दो लोगों की टांग कटकर अलग हो गई। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन, एंबुलेंस और पीसीआर की मदद से करीब 16 लोगों को बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान 20 साल के अनमोल नामक युवक की मौत हो गई। 15 अन्यों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ट्रक का चालक शराब पीकर लापरवाही से ट्रक चला रहा था। अचानक मोड़ पर ट्रक पलट गया और कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। खुद चालक को भी गंभीर चोट लगी हैं। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय शाहबाद डेयरी इलाके से एक ट्रक में भरकर 40 से 50 लोग खेड़ा स्थित मुनक नहर में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। विसर्जन के बाद सभी लोग उसी ट्रक में सवार होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच जैसे ही ट्रक रोहिणी सेक्टर-28, केवीएस स्कूल के पास पहुंचा, अचानक तेज गति से ट्रक मोड़ने के दौरान पलट गया और कई लोग जख्मी हो गए। हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी हताहत हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें