नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से आठ अक्तूबर को रोजगार और इंटर्नशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी कार्यक्रम में नामांकित छात्र हिस्सा ले सकेंगे। साथ ही पास हो चुके छात्र भी रोजगार मेले का हिस्सा बन सकेंगे। यूनिवर्सिटी के मल्टीपरपज हॉल के इंडोर स्टेडियम में आठ अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार पांच अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकते है। पंजीकरण को लेकर अधिक जानकारी https://placement.du.ac.in/ लिंक पर उपलब्ध है। रोजगार मेले में कई नामचीन कंपनियां हिस्सा लेने के लिए आ रही है। ब्यूरो