फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से एक और कश्मीरी छात्र लापता, परीक्षा से किया गया था निष्कासित

Tue, 11 Dec 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
आसिम हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से एक और कश्मीरी छात्र लापता होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह छात्र जीएल बजाज कॉलेज में पढ़ता था। इसकी पहचान आसिम हुसैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आसिम हुसैन ग्रेटर नोएडा के चाई फाई सेक्टर से गायब हुआ है। बताया जा रहा है कि हुसैन को सेमेस्टर परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उसे किस वजह से निष्कासित किया गया था।

पुलिस के अनुसार आसिम कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला था। उसकी गुमशुदगी की सूचना मिलते ही उसके पिता कासना थाने में रिपोर्ट लगाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पहले भी ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी से गायब हुआ था कश्मीरी छात्र

ehtisham bilal
गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा से पहले भी एक छात्र गायब हुआ था जो बाद में आईएसजेके में शामिल हो गया था। गायब छात्र का नाम एहतेशाम बिलाल था और वह शारदा यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र था। बाद में शारदा विश्वविद्यालय से लापता होकर आईएसजेके में शामिल होने वाला इंजीनियरिंग छात्र एहतेशाम बिलाल परिवार वालों की अपील पर घर लौट आ गया।

बिलाल के पिता ने दावा किया कि उसका बेटा घर लौट आया है, लेकिन पुलिस ने उसके घर लौटने की जानकारी पर खान्यार स्थित आवास से उसे हिरासत में ले लिया। उनका ये भी दावा था कि उसे ब्लीडिंग हो रही थी और पहले उसे अस्पताल ले जाया जाना चाहिए था लेकिन इसके विपरीत पुलिस ने बिलाल को हिरासत में लिए जाने से इनकार करते हुए कहा कि उसे इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

पुलिस युवा के परिवार वालों की मदद कर रही है। उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उसे केवल मेडिकल सहायता के लिए लाया गया गया है। परिवार के सदस्य भी साथ हैं। 

पुलिस ने इस संबंध में दो ट्वीट कर दावा किया था कि परिवारवालों के सहयोग से पुलिस एक युवा को मुख्य धारा में लाने में सफल रही है, लेकिन वह इस युवक के नाम का खुलासा नहीं करेगी। एक अन्य ट्वीट में मामले की गंभीरता को देखते हुए उसका नाम न जारी करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें