फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छात्राएं बनीं सीमेन भरे गुब्बारे का शिकार, पुलिस ने किए छात्रा के कपड़े बरामद

Fri, 02 Mar 2018 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
water balloons
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडीज श्रीराम कॉलेज(एलएसआर) की छात्राओं पर सीमेन से भरा गुब्बारा फेंकने के मामले थम नहीं रहे हैं। अब ग्रेटर कैलाश-एक थाना इलाके में एलएसआर की छात्राओं पर सीमेन से भरा गुब्बारा फेंकने का दूसरा मामला सामने आया है।

 

गुब्बारा एक छात्रा को लगा था। छात्रा की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। सीमेन से भरा गुब्बारा फेंकने की इन घटनाओं से एलएसआर कॉलेज की छात्राओं में दहशत फैल गई है। छात्राओं ने कॉलेज से बाहर निकलना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन

 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एलएसआर की करीब चार छात्राएं बुधवार दोपहर को एम-ब्लाक, ग्रेटर कैलाश-एक गई थी। गौरतलब है कि एलएसआर कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल है और इसमें काफी छात्राएं रहती हैं।
 

छात्राएं दोपहर करीब ढ़ाई बजे एम-ब्लाक से ऑटो से कॉलेज लौट रही थी। जमरूदपुर से निकलकर जब वह एलएसआर कॉलेज केसामने वाले मार्ग पर रेड लाइट केपास पहुंची तो पास में स्थित पार्कसे किसी ने छात्राओं पर सीमेन से भरा गुब्बारा फेंक दिया। गुब्बारा एक छात्रा व ऑटो चालक को लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बरामद किए कपड़े

balloon
छात्रा ने इसकी शिकायत बुधवार रात को ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस को की। ग्रेटर कैलाश एक पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि बृहस्पतिवार शाम तक गुब्बारा फेंकने वाले के बारे में कुछ पता नहीं लगा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल वाली जगह पर कहीं भी सीसीटीवी कैमरें नहीं लगे हुए हैं। घटनास्थल से एलएसआर कॉलेज कुछ सौ मीटर की दूरी है। पुलिस अधिकारियों का ये भी कहना है कि पुलिस ने छात्रा के कपड़े बरामद कर लिए हैं।
 
हालांकि छात्रा ने कपड़ों को धो दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुब्बारे में सीमेन था या कुछ और ये पता करने के लिए छात्रा के कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस को मौकेसे गुब्बारा आदि कुछ नहीं मिला है। छात्रा ने घटना के काफी देर बाद पुलिस को शिकायत दी थी।

एक दिन पहले भी छात्रा पर सीमेन से भरा गुब्बारा फेंका था

water balloons
गौरतलब है कि अमर कॉलोनी थाना इलाके में मंगलवार को भी एलएसआर कॉलेज की छात्रा पर सीमेन से भरा गुब्बारा फेंका था। हालांकि छात्रा ने पुलिस को अभी तक शिकायत नहीं दी है।

छात्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया था कि अमर कॉलोनी थाना इलाके में कुछ शरारती तत्वों ने उस पर सीमेन भरा गुब्बारा फेंका था। इससे उसकेकपड़े खराब हो गए थे।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभी तक छात्रा ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है। किसी तरह की शिकायत आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एलएसआर कॉलेज की छात्रा में दहशत का माहौल

water balloons
सीमेन से भरा गुब्बारा फेंकने की दो घटनाओं के सामने आने के बाद एलएसआर कॉलेज की छात्राओं में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। छात्राओं ने कॉलेज से निकलना बंद कर दिया है।

हालांकि पुलिस ने कॉलेज के बाहर सुरक्षा बढ़ा हैं। कॉलेज के बाहर काफी पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बुधवार को कॉलेज की छात्राओं केसाथ बैठक की।

उन्होंने छात्राओं को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया। कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज के गेट पर बताया कि अब तो कॉलेज से बाहर निकलने में डर लग रहा है। पुलिस को चाहिए कि वह गुब्बारा फेंने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें