फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः नाले की सफाई के दौरान एक मजदूर की डूबने से मौत, दो बहे, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 28 Jun 2019 05:53 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : ani
विज्ञापन

ख्याला के केशोपुर नाले में सफाई के दौरान एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई जबकि दो बह गए। दमकल विभाग के गोताखोर लापता मजदूरों की तलाश में जुटे हैं। नाले की सफाई और दीवार का निर्माण का काम चलने की वजह से  पानी के बहाव को रोका गया था लेकिन दोपहर में इसे बिना जानकारी के इसे चालू कर दिया गया। अचानक आए पानी में तीन मजदूर बह गए। पुलिस ने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि मृत मजदूर की पहचान बुलंदशहर निवासी शाहरुख (25) के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो मजदूरों की पहचान यूपी के हरदोई निवासी अंकित (19) और एटा निवासी देवेंद्र शर्मा (25) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि दिल्ली जल बोर्ड ने नाले पर दीवार बनवाने का ठेका एमएस प्रतिभा इंडस्ट्रीज को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें