फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

Tue, 11 Mar 2014 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सलारपुर इलाके में डंपर की टक्कर से एक स्कूटर सवार की मौत हो गई। इसके अलावा भंगेल इलाके में बस की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हस्तिानपुर मेरठ निवासी दुलाल विश्वास का बेटा दीपांकर निठारी में रहने वाले अपने जीजा के पास आया था। दीपांकर अपने जीजा का स्कूटर लेकर रविवार को भंगेल जा रहा था। इसी दौरान सलारपुर क्षेत्र में डंपर ने स्कूटर में टक्कर मार दी जिससे दीपांकर घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ कर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक की तलाश का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किशनपुर टांडा रामपुर निवासी नरेंद्र सिंह ने थाना फेज टू में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भंगेल कस्बे में बस (यूपी16सीटी-6320) ने बाइक सवार उसके साथी को टक्कर मार कर घायल कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें