फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः डाक कांवड़ लेने जा रहा ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, एक कांवड़िये की मौत, पांच झुलसे

Sat, 27 Jul 2019 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जैतपुर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में सवार होकर डाक कांवड़ ले जा रहे लड़कों का ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे से ट्रक में करंट में उतर आया, जिसमें एक की मौत हो गई, पांच अन्य बुरी तरह झुलस गए। मृतक की शिनाख्त बिज्जू कराना (36) के रूप में हुई है। घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि थाने के सामने तारों की ऊंचाई काफी कम थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस ने शनिवार को एम्स ट्रामा सेंटर में पोस्टमार्टम के बाद बिज्जू का शव परिवार को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक बिज्जू अपने परिवार के साथ एन-ब्लॉक, सौरभ विहार, जैतपुर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बिज्जू के बड़े भाई की मौत हो चुकी है, वह अपनी भाभी और उसके तीन बच्चों की भी देखभाल कर रहा था। मोहल्ले के लड़के पिछले करीब तीन-चार साल से हर साल डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते थे। इस साल भी 30-35 लड़कों ने कार्यक्रम बनाया। इसके लिए एक ट्रक किराए पर लेकर उसमें सामान लादकर देर रात करीब 2.00 बजे सभी लड़के जैतपुर से निकले। अभी यह लोग अपने घर से करीब 500 मीटर थाने के सामने ही पहुंचे थे कि अचानक ठीक थाने के सामने हादसा हो गया।
विज्ञापन


ट्रक पर डीजी सिस्टम लगा हुआ था। उसके बड़े-बड़े स्पीकर सामने लगे थे। एक युवक डंडे से तार हटा रहा था। ट्रक जैसे ही वहां पहुंचा, अचानक 11 हजार वोल्ट के तार डीजे से टच हो गए। तार टच होते ही पूरे ट्रक में करंट उतार गया। जो लड़के नंगे पैर थे, वह करंट की चपेट में आ गया। ऊपर बैठा एक युवक व बिज्जू करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। बिज्जू, तरुण मंगला, सूरज कुमार, सुशील, राजन और बबुआ को फौरन होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां बिज्जू को मृत घोषित कर दिया। बाकी लड़कों का अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत करवाया। स्थानीय लोगों ने घायल हुए लड़कों और मृतकों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें