फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने के लिए गैंगेस्टर के साथी को मारी गोली, गंभीर

Sun, 04 Oct 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 21 से पार्षद बिंदर गूजर के चालक अशोक की शनिवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलने के बाद पार्षद के गुर्गो ने आरोपी गैंगेस्टर संदीप गढ़ौली के साथ मनीष खुराना पर जान लेवा हमला किया।
विज्ञापन


गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है। उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिटी थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

वार्ड नंबर 21 के पार्षद गैंगेस्टर बिंदर गूजर के चालक अशोक पुत्र वीर सिंह निवासी शक्ति पार्क की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। उसका शव स्विफ्ट कार में रविवार की सुबह मिला।
विज्ञापन


अशोक का शव मिलने के बाद पार्षद के गुर्गो ने अर्जुन नगर कालोनी में रहने वाले मनीष खुराना पर जान लेवा हमला किया। गोली उसके गले के पास से होती हुई निकल गई। हालत गंभीर है। उपचार के लिए मेदाता अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सिटी थाना पुलिस ने अशोक की हत्या के मामले में उसके भाई धर्मेन्द्र के बयान पर गैंगेस्टर संदीप गढौली, गोलू बागयि व अन्य के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

इसके साथ ही मनीष खुराना पर जानलेवाला हमला करने के मामले में पुलिस ने मनीष के बयान पर पार्षद बिंदर गूजर व अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवाप हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में बिंदर गूजर के साथी दुर्गेश उर्फ बाली व मनोज उर्फ पंचम निवासी यमुना नगर कालोनी मथुरा को गिरफ्तार किया है। एसीपी सिटी अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मामला गैंगवार से जुड़ा हुआ है। इससे पहले भी मनीष खुराना की ओर से बिंदर गुजर व उसके साथियों पर अपहरण व जान लेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। सीआईए सेक्टर 10 के साथ अन्य टीम को संदीप गढौ़ली की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें