फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के फोन के बाद होता था खतरनाक खेल!

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय विहार इलाके में मनी एक्सचेंजर के डिलीवरी ब्वॉय से पिस्टल दिखाकर साढ़े पांच लाख की लूट करने वाली युवती समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरोह के बदमाश डॉलर होने की बात कहकर डिलीवरी ब्वॉय को घर पर बुलाते थे और लूटपाट कर फरार हो जाते थे।

वारदात के बाद आरोपी मनी एक्सचेंज कंपनी को मेसेज कर वारजात की जानकारी देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पौने पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

मनी एक्सचेंज से लूटे लाखों

आरोपियों की पहचान वजीराबाद निवासी समीर उर्फ हमजा (24), किशनगरही गांव, रोहतक निवासी अरुण सैनी और दीपिका (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई। समीर शादीपुर इलाके में प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है, जहां उसके साथ दोनों आरोपी काम करते हैं।

पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को सूचना मिली कि सेक्टर 5 रोहिणी में एक मनी एक्सचेंजर के डिलीवरी ब्वॉय से 5.29 लाख रुपये लूट लिए हैं।

पुलिस को पता चला कि सेक्टर 7 रोहिणी स्थित एक मनी एक्सचेंजर कंपनी के पास एक युवती का फोन आया था। युवती ने बताया कि उसके पास 86 00 यूएस डॉलर हैं, जिसे वह भारतीय रुपये में बदलवाना चाहती है।
विज्ञापन

पिस्टल दिखा लूटा

एक्सचेंजर ने डिलीवरी ब्वॉय दीपक को युवती के बताए फ्लैट पर 5.29 लाख रुपये के साथ भेजा। दीपक के फ्लैट पर पहुंचते ही दो युवकों ने उसे पिस्टल दिखाकर लूट लिया। साथ ही कंपनी को एसएमएस कर लूटने का मेसेज कर दिया।

पुलिस ने दीपक के बताए हुलिए और फोन सर्विलांस के जरिए आरोपियों को वजीराबाद से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समीर ने बताया कि ज्यादातर मनी एक्सचेंजर कानून का पालन नहीं करते और रुपये बदलने के बाद कोई रसीद नहीं देते।

ऐसे में वह शिकायत करने से बचते हैं, जिसका फायदा उठाकर वह वारदात को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार बदमाशों पर समयपुर बादली, मियांवाली नगर और वसंत कुंज में मामला दर्ज हैै।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें