फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात: भेड़ चराने को लेकर भिड़े दो गुट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में मेवात के गांव बुचाका में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब बीस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


एक पक्ष के घायल लोगों का इलाज मांडी खेडा के अल-आफिया अस्पातल में चल रहा है। दूसरे गुट के घायल लोग नूंह के हसन खां मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे हैं।

स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर करीब 20 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

भेड़ चराने को लेकर हुआ था विवाद

गांववालों से मिली जानकारी के अनुसार, बताते हैं कि गांव बूचाका के इकबाल और गफ्फार पक्ष के लोगों में दो दिन पहले भेड़ चराने के मसले पर झगड़ा हो गया था। इससे पहले भी उनके बीच कई बार तकरार हो चुकी थी, पर हर बार गांव वाले बीच बचाव कर उनमें सुलह करा देते थे।

बताते हैं कि गफ्फार और उसके कुछ लोग बुधवार को अपने थ्री व्हीलर से सवारी लेकर पिगनवां जा रहा था। इस बीच इकबाल के लोगों ने ऑटो रोक कर उसमें बैठे लोगों की पिटाई कर दी। इसके बाद मामला अधिक तनाव पूर्ण हो गया।

इसके बाद दोनो पक्षों के लोग आमने समाने हो गए और एक दूसरे पर पत्थर, लाठी, डंडे से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों के करीब 20 लोग घायल हो गए। जिसमें से 65 वर्षीय अबदुल रहमान की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई। पुन्हाना थाना प्रभारी अल्लाह बक्श ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिनाख्तपर 19 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें