पुरानी रंजिश में बोड़ाकी गांव में बृहस्पतिवार को दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे सुमित पुत्र मौजी राम साथी के साथ ग्रेटर नोएडा से जिम के बाद स्कूटी से लौट रहा था। रेलवे फाटक के पास घात लगाकर बैठे युवकों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। लोग वहां से भाग गए।
लोगों ने सुमित के परिजनों को सूचना दी। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े सुमित को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि करीब दो माह पहले भी दोनों गुटों में मारपीट हुई थी।
दादरी कोतवाली प्रभारी राम सेन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने गांव के लीलू, अमरजीत, करतार, सोहित, सोरल, सुभाष व आशू के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है। मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया जाएगा।