फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के नाम पर न घर है और न जमीन, बिजली विभाग ने थमा दिया 85 हजार का बिल

Fri, 10 Aug 2018 07:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

नया गांव बसंतपुर में बुजुर्ग के नाम पर न घर है और न जमीन। दूसरे के यहां पर रहकर गुजर बसर करने वाले बुजुर्ग के बकाया बिजली बिल के नाम पर 85 हजार रुपये की वसूली के लिए तहसील से अमीन पहुंचे। अमीन से बुजुर्ग को उसके नाम पर बिजली कनेक्शन होने की जानकारी हुई। पहले तो बुजुर्ग हैरान रह गया, फिर भी बिजली बिल माफ कराने की मांग की। माफ न करने पर आत्महत्या की धमकी भी दी है।       

विज्ञापन


दादरी तहसील के नया गांव बसंतपुर निवासी लीलाधर पुत्र नत्थू सिंह (95) गांव में किसी अन्य व्यक्ति के यहां रहकर अपनी गुजर बसर कर रहा है। लीलाधर की शादी नहीं हुई है। उसके पास गांव में जमीन और घर नहीं है। लीलाधर के नाम पर गांव के किसी व्यक्ति ने बिजली का फर्जी कनेक्शन ले लिया है।

दादरी तहसील से अमीन 85 हजार रुपये की वसूली करने के लिए लीलाधर के पास पहुंचा। तब लीलाधर को उसके नाम पर कनेक्शन होने की जानकारी मिली, लेकिन कई बार चक्कर लगाने के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि लीलाधर पर बकाया जमा कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।       
विज्ञापन


लीलाधर शुक्रवार को दादरी तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। बिजली बकाया बिल को खत्म कराने के लिए ज्ञापन उपजिलाधिकारी के नाम दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर बिजली बिल माफ नहीं किया तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे।       

उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद समाधान किया जाएगा। जिस मकान पर बिजली कनेक्शन लिया गया है। उसका पता लगाया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें