फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज पर फिर हुआ जानलेवा हादसाः वाई-प्वाइंट से टकराई एसयूवी, एक युवक की मौत, तीन घायल

Thu, 25 Apr 2019 08:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
signature bridge - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज बनने के बाद लगातार उस पर हादसे होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार तड़के एक बार फिर सिग्नेचर ब्रिज पर एक जबरदस्त हादसा हुआ। एक्सयूवी-500 (एसयूवी गाड़ी) गाड़ी से मुरथल परांठे खाने के लिए निकले चार दोस्त सिग्नेचर ब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन


खजूरी से कश्मीरी गेट जाने वाली साइड पर इनकी गाड़ी ब्रिज के वाई-प्वाइंट से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का एक्सेल टूट गया, इसके अलावा टायर फटने के बाद कार काफी दूर फ्लाईओवर की रैलिंग से टकराकर घिसटती चली गई। इसी दौरान गाड़ी का दरवाजा खुलकर एसयूवी चला रहा कांगेसी नेता का बेटा फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्त आशीष उर्फ मोंटी शर्मा (23) के रूप में हुई है। हादसे में इसके दोस्त विशाल (17), ऋषभ (20) और यश (17) भी जख्मी हो गए। विशाल के अलावा बाकी दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तिमारपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आशीष उर्फ मोंटी शर्मा परिवार के साथ बी-324, अशोक नगर, मंडोली रोड पर रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है। वहीं बाकी दोस्त विशाल, यश और ऋषभ भी इसके पड़ोसी हैं। सभी लड़के आपस में दोस्त हैं। बृहस्पतिवार तड़के करीब 4.00 बजे चारों दोस्तों ने मुरथल परांठे खाने का प्रोग्राम बनाया। विशाल अपनी महिंद्रा-एक्सयूवी-500 गाड़ी ले आया था। 

गाड़ी आशीष चलाने लगा। विशाल उसके बराबर में बैठ गया। यश और ऋषभ पिछली सीट पर बैठ गए। इस बीच इनकी गाड़ी सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंची। गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। सिग्नेचर ब्रिज खत्म होने के बाद आए वाई-प्वाइंट पर आशीष गाड़ी से अपना संतुलन खो बैठा। 

विज्ञापन

टकराने के बाद घिसटती चली गई कार

गाड़ी सीधे वाई-प्वाइंट की रैलिंग से टकराई और इसके बाद वह साइन बोर्ड तोड़ते हुए काफी घिसटती चली गई। इस दौरान कार का एक्सेल टूटने के अलावा चालक साइड का टायर फट गया। कार घिसटने के दौरान अचानक कार का दरवाजा खुला और आशीष चालक सीट से सीधे फ्लाईओवर से करीब 25 फुट नीचे गिर गया।

हादसे के बाद किसी तरह 200 मीटर दूर जाकर गाड़ी रुकी। सुबह 4.23 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आशीष को सुश्रुत ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आशीष के पिता सत्यनारायण शर्मा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रहे हैं। जख्मी हालत में विशाल को गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 

वहीं घायल यश व ऋषभ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही सब्जी मंडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद आशीष का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें