केजरीवाल ने पूर्णराज्य की आवश्यकता और फायदे गिनाते हुए कहा कि, दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे। दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो एमसीडी सरकार के अंदर आएगी फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी। केजरीवाल ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, हम कुछ भी करेंगे, दिल्ली को पूर्णराज्य बनाकर रहेंगे।
केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को संबोधित किया और कहा, अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी, तो जनता की मेहनत की कमाई उसे और भी बेहतर तरीके से राज्य का विकास करके लौटाई जा सकेगी। दिल्ली पूर्णराज्य होती, तो हमारा जनलोकपाल बिल पास हो गया होता।
मनीष सिसोदिया ने बताया कि हमारे घोषणापत्र से जनता यह जान सकेगी की कैसे अन्य देशों की राजधानियों को भी पूर्णराज्य का दर्जा मिला हुआ है और सारे अधिकार वहां की चुनी हुई सरकार के पास है।