फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा का एक दिन का बुलाया गया सत्र, 16 अगस्त को होगी सदन की कार्यवाही

Tue, 08 Aug 2023 07:59 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा के सचिव की ओर से सत्र बुलाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। विधानसभा के चौथे सत्र का तीसरा भाग बुधवार यानी 16 अगस्त 2023 को सुबह 11:00 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सेवा विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली विधानसभा का एक दिन का सत्र बुलाया गया है। इसको लेकर विधानसभा की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। जिसमें 16 अगस्त को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के सचिव की ओर से सत्र बुलाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। विधानसभा के चौथे सत्र का तीसरा भाग बुधवार यानी 16 अगस्त 2023 को सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। माना जा रहा है कि विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद से दिल्ली की सियासत फिर से गर्मा सकती है। क्योंकि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक-2023 यानी दिल्ली सेवा बिल के सदन से पास होने से दिल्ली के उपराज्यपाल एक बार फिर सुपर बॉस की भूमिका में होंगे।

विज्ञापन

नौकरशाहों की नियुक्ति व तबादले के लिए बेशक राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) का गठन किया जा रहा है और इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन लेकिन तीन सदस्यीय प्राधिकरण में पक्ष नौकरशाहों का ही मजबूत होगा। वहीं, प्राधिकरण के फैसलों पर उपराज्यपाल की राय आखिरी होगी। इससे दिल्ली सरकार और एलजी के बीच फिर से तकरार देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें