फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे मांगे एक करोड़ रुपये

Mon, 02 Sep 2019 07:38 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
threat call
विज्ञापन
महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने का दावा कर एक कारोबारी से एक करोड़ रुपये की मांग की गई है। बदमाश ने फोन कर धमकी दी है कि रुपये नहीं देने पर वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की शिकायत पर मोहन गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मोहन गार्डन के रहने वाले कारोबारी का कास्मेटिक सामान का कारोबार है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 28 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसका एक महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसके पास है। 

आरोपी ने वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये देने के लिए कहा। दो दिन का समय भी दिया। दो दिन बाद आरोपी ने फिर से कारोबारी को फोन कर रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डरा सहमे कारोबारी ने 31 अगस्त को मोहन गार्डन थाना पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें