फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से क्रेडिट कार्ड बनवाकर अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक से ठगे एक करोड़

Sun, 26 May 2019 05:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर ठगों ने करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने नोएडा सेक्टर-18 स्थित कई शोरूम व एक नामी ज्वेलरी शोरूम से क्रेडिट कार्ड के जरिये खरीदारी करके वारदात अंजाम दी। बैंक  मैनेजर की ओर से सेक्टर-20 कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में इन्वेस्टिगेशन मैनेजर कैप्टन आशीष मदान ने सेक्टर-20 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बैंक के कुछ फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर सेक्टर-18 में बड़े शोरूम से महंगे सामान खरीद जा रहे हैं। कुछ माह में ठगों ने एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया है। मुख्य शाखा गुरुग्राम के साइबर सिटी फेज-दो में है। खरीदारी नोएडा से की जा रही है। इसकी जानकारी होने के बाद वह यहां पहुंचे तो नामी ज्वेलरी शोरूम से भी सोने के जेवर खरीदने की पुष्टि हो गई। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके क्रेडिट कार्ड लिए हैं जिसने खरीदारी की जा रही है। पिछले सप्ताह भी करीब 10 लाख रुपये के जेवर खरीदे गए हैं।

बैंक के साथ धोखाधड़ी का मामला
नोएडा में हर रोज सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले आते हैं, लेकिन काफी समय बाद इस तरह का यह पहला केस सामने आया है जब साइबर ठगों ने बैंक को ही अपना शिकार बना लिया और फर्जी नाम-फोटो-दस्तावेज तैयार करके बैंक से करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बिल नहीं चुकाया तो आया मामला सामने

ठगों ने क्रेडिट कार्ड की 5 से 10 लाख रुपये की लिमिट बनवाकर उनसे खरीदारी की और जब बिल भरने का समय आया तो फोन बंद कर लिया। जांच की गई तो कार्ड जिस पते पर बनवाया गया था, वह पता फर्जी निकला और उस नाम का कोई व्यक्ति वहां आसपास भी नहीं रहता। जब फोटो दिखाया तो उस पते पर पहले किसी ने उस तरह के व्यक्ति को नहीं देखा, बल्कि उस पते पर कोई और परिवार रहता है और उनकी ओर से दिल्ली में पहले ही शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

सुधा सिंह, एसपी सिटी नोएडा ने बताया कि, बैंक की ओर से सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी गई थी और पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-18 स्थित ज्वेलरी शोरूम के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है और उसी आधार पर साइबर ठगों को पकड़ा जाएगा। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें