ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
कार में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम व वाहन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी कार से कूदकर फरार हो गए।
बताया गया है कि मुठभेड़ में एक गोली सिपाही सचिन कुमार की कमर को छूते हुए निकल गई। जिससे सचिन जख्मी हो गया। कासना कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि जनवरी 2017 में सेक्टर पी-3 से व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता का अपहरण हुआ था।
बदमाशों ने तीन करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर व्यापारी को मुक्त कराया था। इस घटना में सनेश शामिल रहा था। सनेश को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। जिसमें वह वांछित था और उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था।