फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डेढ़ साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौत

Fri, 22 May 2020 03:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहिणी के सेक्टर-13 में मंगलवार रात को फुटपाथ पर खेल रही डेढ़ साल की एक बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। बच्ची की मां के सामने यह हादसा हुआ। घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को रिपोर्ट आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्ची की पहचान रोशनी के तौर पर हुई है। परिवार जापानी पार्क के पास फुटपाथ पर रहता है। हादसा मंगलवार रात साढ़े आठ बजे का है। उस समय बच्ची अपनी मां के साथ फुटपाथ पर खेल रही थी, तभी अचानक सड़क पर आ गई, जिसे तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें