फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर-2 में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और पृथ्वी के संतुलन के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन तिहाड़ जेल के सहायक अधीक्षक योगेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 1700 छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया।

जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पृथ्वी को कैसे सुरक्षित करें विषय पर निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने विचारों और रचनात्मकता के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण और वन्य जीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, योगेंद्र कुमार ने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाए। उन्होंने विशेष रूप से अधिक फलदार व ऑक्सीजन प्रदान करने वाले वृक्ष लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पशु-पक्षियों की सुरक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति ने कहा कि आज के समय में वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे दैनिक जीवन में छोटे बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकती हैं। वहीं, कार्यक्रम में बी के पाण्डेय, इंदर सोनी, सोनू और रेखा बेरी ने भी विचार साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें