पुलिस उपायुक्त स्तर के पुलिस अधिकारी को एक या दो पुलिस स्टेशन दिए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के पुलिस अधिकारियों को सब-डिवीजन(एक डिवीजन में दो या तीन पुलिस स्टेशन होते हैं) दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सभी पुलिस स्टेशनों को सर्वे में लगाया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर दिल्ली के पुलिस स्टेशनों का विशेष सर्वे किया जा रहा है। ये रूटीन सर्वे से अलग सर्वे है। जनता व पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को देखते हुए यह सर्वे करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा केंद्र सरकार के आदेश पर दिल्ली में बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत हर पुलिसकर्मियों को बदमाश बांटे गए हैं, ताकि बदमाशों पर ठीक से नजर रखी जा सके। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के आदेश पर दिल्ली पुलिस के पुलिस स्टेशनों का सर्वे किया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त स्तर के पुलिस अधिकारी को एक या दो पुलिस स्टेशन दिए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के पुलिस अधिकारियों को सब-डिवीजन(एक डिवीजन में दो या तीन पुलिस स्टेशन होते हैं) दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सभी पुलिस स्टेशनों को सर्वे में लगाया है।
विज्ञापन
सर्वे में क्या-क्या देखा जा रहा है
कॉल कितनी आ रही हैं।
रोजनामचा ठीक से मेंटेन है या नहीं।
पुलिस स्टेशन में सभी तरह के रजिस्टर ठीक से मेंटेन है या नहीं।
कितने केस पेंडिंग हैं, कितनों में चार्जशीट हो चुकी है। कितने पुराने केस चल रहे हैं। केस में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं।
पुलिस स्टेशन में साफ-सफाई है या नहीं।
पुलिसकर्मियों की बैरक में साफ-सफाई है या नहीं।
इलाके के घोषित बदमाश पर नजर रख रहे हैं।
बदमाशों के खिलाफ दूसरा विशेष अभियान
केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में बदमाशों के खिलाफ दूसरा विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 26 नवंबर से शुरू हुआ था और 15 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत हर पुलिसकर्मी को थाने के घोषित बदमाश, पुन: अपराध करने वाले बदमाश, अपराध में शामिल नाबालिग बांटे दिए गए हैं। पुलिसकर्मी उस बदमाश पर नजर रखेंगे। पुलिसकर्मी हर बदमाश का अपडेट थाने में मेंटेन करेगा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जानकारी देगा। दिल्ली पुलिस के सभी थानाध्यक्षों व अन्य यूनिटों के बदमाशों को पकड़ने के लिए सख्त आदेश दिए गए हैं।