दिल्ली सरकार के विज्ञापन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक और याचिका दायर हो गई। यह याचिका दिल्ली विश्वविद्यालय लॉ फैक्लटी के प्रो.एसएन सिंह ने दायर की है।
याचिका पर सोमवार को सुनवाई संभव है। याची ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने विज्ञापनों के लिए 520 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
बजट में इस राशि को मंजूरी प्रदान नहीं की गई। ऐसे में गैरकानूनी रूप से विज्ञापनों पर राशि खर्च की जा रही है।