फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Sat, 31 Jan 2015 01:32 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान तीन माह के बच्चे की मौत होने पर परिवार के लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस मामले में समझौता कराने में जुटी है।
विज्ञापन


सीकरी खुर्द गांव निवासी बुद्ध प्रकाश के मुताबिक उसका तीन माह का बेटा बीमार था। शुक्रवार को बालक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नगर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने पेट में दर्द बताकर दवा दे दी।

परिजनों का कहना है कि घर पहुंचने के बाद बालक को दूध पिलाया गया तो उसकी मौत हो गई। इसके चलते परिजन बच्चे का शव लेकर अस्पताल में पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मामला शांत कराया। परिजन रिपोर्ट दर्ज कर डाक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस मामले में समझौता कराने का परिजनों पर दबाव बन रही है। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें