फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को चार ट्रेनें नहीं आएंगी गाजियाबाद

Sat, 14 Mar 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ रेल मार्ग पर शनिवार से यात्रियों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। शनिवार को इस मार्ग पर ढाई घंटे ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को साढ़े पांच घंटे के ब्लॉक की वजह से गाजियाबाद स्टेशन पर चार ट्रेनें नहीं आएंगी। कोचुवली-देहरादून (12287) और इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस (14317) 15, 22 और 29 मार्च को तिलक ब्रिज से ही शामली की ओर डायवर्ट कर दी जाएंगी।

दिल्ली जाने वाली ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर (54472), कालका-दिल्ली पैसेंजर (54304) 15, 22 और 29 मार्च को सहारनपुर में ही टर्मिनेट कर दी जाएंगी। इसकी वजह से गाजियाबाद, साहिबाबाद, नोएडा, दिल्ली, हापुड़, मेरठ के हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


यह रूटीन अगले सप्ताह शनिवार और रविवार को भी रहेगा। नागल टपरी और देवबंद के बीच तीन सबवे निर्माण के लिए रेलवे ने 15, 22 और 29 मार्च को इस रूट पर मेगा ब्लॉक लागू किया है। इससे पहले 14, 21 और 28 मार्च को भी ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा।

आज ये ट्रेनें रुकेंगी बीच रास्ते
दिल्ली-अंबाला पैसेंजर, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, देहरादून-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस को नागल और टपरी में रोका जाएगा। जबकि ऋषिकेश-दिल्ली को 25 मिनट देवबंद में रोका जाएगा।

रविवार को ये ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
दिल्ली-अंबाला पैसेंजर मुजफ्फरनगर-नागल के बीच दो घंटे रोकी जाएगी।
दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस को मुजफ्फरनगर-नागल के बीच 75 मिनट रोका जाएगा।
देहरादून-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस को टपरी में 60 मिनट रोका जाएगा।
हापुड़ और बुलंदशहर से गुजरने वाली सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस 40 मिनट सहारनपुर में रुकेगी।

आनंद विहार-कोलकाता, जोगबनी एक्सप्रेस रही रद्द
ट्रेनों का शेड्यूल ‘पटरी’ पर नहीं लौट पा रहा है। लगातार देरी से चलने के कारण रेलवे ने शुक्रवार को आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस और आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।

अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस भी शुक्रवार को रद्द रही। यह ट्रेन अब शनिवार को गाजियाबाद नहीं पहुंचेगी। ट्रेनों के रद्द हो जाने से हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें